Get all your news in one place.
100’s of premium titles.
One app.
Start reading
Dynamite News (हिंदी)
Dynamite News (हिंदी)
World
डीएन ब्यूरो

UK: ब्रिटेन में नये राजा की ताजपोशी, प्रिंस चार्ल्स बने किंग चार्ल्स, जानिये राजशाही से जुड़ी ये खास बातें

प्रिंस चार्ल्स बने किंग चार्ल्स

लंदन: महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के निधन के बाद ब्रिटेन के 70 सालों बाद पहला किंग मिल गया है। ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स की अब किंग चार्ल्स के रूप में नये राजा की ताजपोशी हो गई है। 

शनिवार को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उनको ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया। शाही परिवार के अहम पदों पर भी नए सिरे से ताजपोशी की गई है। 

यह भी पढ़ें: मिशन-2024: 'यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार', नीतीश के समर्थन में अखिलेश की फोटो संग सपा का पोस्टर

प्रिंस चार्ल्स के किंग बनने के साथ ही उनकी जगह उनके पुत्र विलियम को Prince of Wales और विलियम की पत्नी कैथरीन को Prince of Wales बनाया गया है।

क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला 

ताजपोशी के मौके पर किंग चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज ने अपनी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की, और "महान विरासत और संप्रभुता के कर्तव्यों और भारी जिम्मेदारियों" की बात की।

यह भी पढ़ें: UP: संतकबीरनगर में एक साथ चार बच्चों की अकाल मौत, पूरे क्षेत्र में आंसुओं का सैलाब, घर-घर में पसरा मातम

14 नवंबर, 1948 को जन्मे चार्ल्स एलिजाबेथ और फिलिप की पहली संतान हैं, फिर राजकुमारी और राजकुमार। 19 वर्ष की आयु में, वह औपचारिक रूप से 1 जुलाई, 1969 को वेल्स के राजकुमार बने। अब 73 साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटेन की राजगद्दी संभाल ली है।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन से जुड़ी हर तरह की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें डाइनामाइट न्यूज़ के इस लिंक को
https://hindi.dynamitenews.com/tag/Queen-Elizabeth-Dynamite-News

 

Sign up to read this article
Read news from 100’s of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.