Get all your news in one place.
100's of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

एनएल चर्चा 431: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर सेंसरशिप का साया

एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को केंद्र सरकार द्वारा समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति के पास भेजे जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.

इसके अलावा मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का एक मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, राम मंदिर चंदा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होगा, अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला वापस लेने के फैसले का बचाव करते हुए संभावित कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया, गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी, केंद्र सरकार ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने के बाद उसकी सामग्री की समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति को भेजा, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस के 440 करोड़ रुपये के बैंक खातों को फ्रीज़ किया और इसी बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसदों को राज्यसभा के लिए नामित किया, असम विधानसभा में असमिया, अंग्रेज़ी और बोडो के साथ हिंदी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना या 'भाजपा मुर्दाबाद' के नारे लगाना किसी नागरिक को क्षेत्र से निष्कासित करने का आधार नहीं हो सकता, एफबीआई ने भारत में घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की, कनाडा पुलिस ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय सरकार की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की भाजपा सरकार पर जनमत संग्रह बताया, अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने तीन खाड़ी देशों पर जवाबी कार्रवाई की, ऑस्ट्रेलिया ने वर्षों के गतिरोध के बाद भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम बेचने पर सहमति जताई, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.

इस हफ्ते चर्चा में स्वतंत्र पत्रकार व पंजाबी पोर्टल सुही सवेर के प्रधान संपादक शिव इंदर सिंह ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

सतलुज फिल्म पर लगे प्रतिबंध से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 था और 2022 में ही यह सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई थी रिलीज़ के लिए, फिर इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया जिसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी, शिव हमें बताएं कि इस फिल्म को लेकर पंजाब में क्या हालात हैं?”

जवाब में शिव कहते हैं, “यह फिल्म मैंने देखी और मुझे यह नहीं समझ आया कि यह चार साल क्यों लटकी रही, इसमें कोई ऐसी बात नहीं लगी जो सिस्टम को चैलेंज करती हो.”

सुनिए पूरी चर्चा-

टाइमकोड्स:

00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना

4:20 - सुर्खियां

16:51 - आम का मौसम और आम की बातें

31:02- सतलुज फिल्म पर लगी रोक

1:15:51 - सब्सक्राइबर्स के पत्र

01:23:55 - बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला

01:34:35 - सलाह और सुझाव

नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.

पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

शार्दूल कात्यायन

लेख - हाउ मेन इन इंडियन स्पोर्ट्स प्रोटेक्ट देमसेल्व्स आफ्टर एक्सप्लॉइटिंग विमेन

लेख - नोबेल-विनिंग केमिस्ट लीव्स यूएस टू डायरेक्ट एआई मटेरियल्स लैब इन चाइना

शिव इंदर सिंह

किताब - वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट

किताब - पंजाब दी इतिहासिक गाथा

विकास जांगड़ा

फिल्म - धर्म

फिल्म - किस्सा कुर्सी का

आनंद वर्धन

किताब - नित्शे की कुटाई

लेख - अ मैंगो रिपब्लिक

अतुल चौरसिया

लेख - एक्विजिशंस, मर्जर्स, हॉस्टाइल टेकओवर्स - दिस हैज़ नाउ बिकम बीजेपी-स्पीक

किताब - मदर मैरी कम्स टू मी

चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.

ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

प्रोडक्शन : आशीष आनंद

संपादन: हसन बिलाल

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100's of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.