Get all your news in one place.
100’s of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
National
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

न्यूज़ नेशन के एंकर रवि शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत

न्यूज़ नेशन के सीनियर एंकर और क्राइम एडिटर रवि शर्मा की नोएडा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह दुर्घटना मंगलवार देर रात सेक्टर 62 में हुई.

सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के मुताबिक, देर रात पत्रकार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार की गति तेज होने की वजह से कार सड़क के दोनों किनारे बने डिवाइडर से टकराती हुई काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई.

कार में रवि शर्मा बुरी तरह से फंस गए थे. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

न्यूज नेशन के ही पत्रकार मधुरेंद्र कुमार ने अपने साथी रवि शर्मा को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, “क्राइम रिपोर्टिंग और एंकरिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले रवि शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे. कल शाम ऑफिस की मीटिंग रूम में हम लोग एक साथ थे और आज सुबह जानकारी मिली कि देर रात एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी.”

न्यूज नेशन से पहले रवि इंडिया न्यूज़ में बतौर क्राइम एडिटर करीब 6 साल तक रहे. इंडिया न्यूज में उन्होंने सलाखें नाम से क्राइम शो को शुरू किया था.

Also Read: क्या मोदी सरकार ने मीडिया विज्ञापनों पर संसद को किया गुमराह?

Also Read: शर्मा वर्सेज़ शर्मा और लकड़बग्घों की सभा में बकरियों के कल्याण की चर्चा

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100’s of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.