
रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर, अभिषेक सेनगुप्ता नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एक कारोबरी से पैसे वसूलने के बाद फरार हो गया है. अभिषेक पर आरोप है की उन्होंने कारोबारी से 15 लाख की फिरौती मांगी और कारोबारी सहित उसके चार अन्य साथियों का अपहरण भी किया.
इस पूरे मामले के बाद रिपब्लिक बांग्ला ने अभिषेक सेनगुप्ता को निलंबित कर दिया. साथ ही कंपनी ने बताया कि वह पूर्णकालिक कर्मचारी नहीं थे अभी वह प्रोबेशन पीरियड पर थे.
PRESS RELEASE: REPUBLIC BANGLA SUSPENDS PROBATIONER ACCUSED OF IMPERSONATING INVESTIGATING AGENCY OFFICIALS
— Republic (@republic) May 26, 2021
इस पूरे मामले पर रिपब्लिक बांग्ला ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की है. उसमें कहा गया, “मंगलवार शाम को यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि अभिषेक सेनगुप्ता पर एक लोक सेवक का रूप धारण कर अन्य लोगों के साथ अपहरण के गंभीर आरोप हैं. नेटवर्क किसी के द्वारा इस तरह के आपराधिक व्यवहार की पूरी तरह से निंदा करता है.”
रिपब्लिक बांग्ला की ओर से आगे कहा गया कि निलंबन की जानकारी ई-मेल द्वारा भेज दी गई है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Also Read: व्हाट्सएप ने दिल्ली हाईकोर्ट में नए आईटी कानूनों को दी चुनौती
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.