
रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर जारी युद्ध के अलावा अब दोनों देश साइबर अटैक भी कर रहे हैं. इंटरनेशल एक्टिविस्ट संस्था ‘अज्ञात’ ने रूस की सरकारी मीडिया आरटी की वेबसाइट पर साइबर अटैक की जिम्मेदारी ली है.
संस्था ने ट्वीट कर बताया कि उसने आरटी की वेबसाइट को बंद कर दिया. यह कदम रूस द्वारा यूक्रेन पर युद्ध करने के कारण उठाए गए हैं.
JUST IN: #Anonymous has taken down the website of the #Russian propaganda station RT News | https://t.co/Gjg7QDMJ6y | in response to Kremlin's brutal invasion of #Ukraine. pic.twitter.com/pUoo7o5TWF
— Anonymous TV (@YourAnonTV) February 24, 2022
खुद आरटी ने भी वितरित डिनायल-ऑफ-सर्विस (DDoS)हमलों की पुष्टि की है, न सिर्फ आरटी बल्कि रूस की कई सरकारी वेबसाइट्स पर भी साइबर हमले किए गए हैं. अज्ञात हैकर्स के समहू हने रूसी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं Com2Com, Relcom, Sovam Teleport और PTT-Teleport मास्को की वेबसाइटों के खिलाफ भी डीडीओएस हमले किए हैं.
Russian ISPs are having a hard time:
— Anonymous (@YourAnonNews) February 24, 2022
Russian ISPs DOWN
Com2Com https://t.co/Sfc2FksxRv DOWN
PTT-Teleport Moscow https://t.co/lxS73uzFS8 DOWN
RELCOM https://t.co/QZEkbl603f DOWN
SOVAM Teleport https://t.co/3h7hlEyEby DOWN
हैकर्स ने कहा, उन्होंने आरटी की वेबसाइट को हैक प्रोपोगेंडा फैलाने के कारण किया है. ब्रिटेन की संसद में भी आरटी को बैन किए जाने की मांग उठाई गई है.
इससे पहले जर्मनी ने भी आरटी को अपने देश में बैन कर दिया था. जर्मन ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेटर ने एक बयान में कहा कि आरटी को इसलिए बैन किया जा रहा है क्योंकि उसके पास जरूरी लाइसेंस नहीं है.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.