
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीजेपी विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू और विकास सिंह देवगढ़ के खिलाफ खबर लिखने पर भारत कनक अखबार के ब्यूरो चीफ और जन संदेश टाइम्स के नगर संवाददाता पाटेश्वरी सिंह पर जनलेवा हमला किया गया है.
इस हमले में पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पत्रकार ने एक वीडियो बयान में बताया, ”जब वह घर जा रहे थे तभी रास्ते में काली सफारी गाड़ी ने मुझे टक्कर मार दी. जैसे ही मैं मोटरसाइकल से नीचे गिरा करीब चार-पांच लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया.”
यूपी के अयोध्या में पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. पत्रकार का आरोप है कि हमला BJP विधायक के खिलाफ खबर लिखने की वजह से हुआ.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) June 29, 2021
पत्रकार ने बताया कि हमलावर काली सफारी में आए थे. पहले बाइक में पीछे से टक्कर मारी और गिर जाने पर रॉड से हमला किया. pic.twitter.com/v9T23wvTjo
पत्रकार ने कहा मारपीट के दौरान उन लोगों ने कहा, “अब निकालों इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू और विकास सिंह देवगढ़ के खिलाफ खबर, आज हम तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेगें. तभी आसपास के कुछ लोग आए तो वह लोग भाग गए.”
इस घटना पर अयोध्या के एसपी विजय पाल सिंह ने कहा, “पत्रकार से साथ मारपीट मामले में हमने केस दर्ज कर लिया है. अभी पत्रकार का इलाज चल रहा है. गाड़ी और आरोपियों की तलाश जारी है, लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.”
मामले में SP सिटी का बयानpic.twitter.com/8yQHfXUbpJ
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) June 29, 2021
पाटेश्वरी सिंह ने कहा, “इन लोगों के खिलाफ अखबार में खबर छापी थी. जिसपर इन लोगों ने मेरे खिलाफ फर्जी केस भी दर्ज कराया है और अब उसी का बदला लेने के लिए मुझ पर हमला किया गया है.”
पत्रकार ने मांग की हैं कि दोषी बीजेपी नेताओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.
Also Read: खनन माफियाओं के खिलाफ खबर करने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी!
Also Read: लोग गरीबी और भय के बीच बंगाल के डूआर्स चाय बागानों में कुछ ऐसे लड़ रहे हैं कोविड-19 से लड़ाई
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.