Get all your news in one place.
100’s of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

यूट्यूबर को कैमरे के सामने पीटा और फिर पुलिस को शिकायत दी, सुलतानपुर की एएनएम का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में यूट्यूबर ललित यादव के साथ महिला एएनएम ने पहले तो मारपीट की और फिर उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया. पुलिस ने शिकायत के बाद यूट्यूबर को जेल भेज दिया. यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो में वह स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के बारे में बता रहा था. इसी दौरान केंद्र में मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मी उस पर भड़क जाती हैं. वह पहले चप्पलों फिर बाद में लाठी से भी ललित की पिटाई करती हैं. ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है.  

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सुलतानपुर पुलिस और यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से यूट्यूबर के लिए न्याय की गुहार लगाने लगते हैं. मालूम हो कि प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय भी पाठक ही संभाल रहे हैं. हालांकि, शाम होते-होते ललित ही इस मामले में पीड़ित से आरोपी बन जाता है.

पहले देखिए वायरल वीडियो

ललित यादव पत्रकार नहीं अपराधी है- पुलिस 

दरअसल, सुलतानपुर पुलिस ने बताया कि ललित यादव बतौर पत्रकार ये वीडियो बना रहा था जबकि वह पत्रकार नहीं है और साथ ही उस पर पहले भी गंभीर धाराओं में दो मामले दर्ज हैं. इतना ही नहीं पुलिस ने ये भी बताया कि महिला स्वास्थ्यकर्मी ने उसके खिलाफ तहरीर भी दी है. जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है. 

सुलतानपुर पुलिस का बयान
ललित पर दर्ज एफआईआर की प्रति
ललित पर दर्ज एफआईआर की प्रति

एएनएम ने ललित पर गंभीर आरोप लगाए, मामला दर्ज 

उधर, पुलिस को दी शिकायत में महिला महिला स्वास्थ्यकर्मी ने ललित पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिनमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप हैं. 

महिला की शिकायत के मुताबिक, ‘स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण चल रहा था. एकाएक ललित यादव उपकेन्द्र के कमरे में जहां टीकाकरण चल रहा था, नजायज असलहा लेकर घुस आया और बदतमीजी करने लगा. उसने मेज पर रखी सरकारी वैक्सीन को फेंक दिया और रजिस्टर भी फाड़ दिया. वह रंगदारी मांगने लगा और कहने लगा कि 10,000 प्रतिमाह दीजिए नहीं तो टीकाकरण नहीं हो सकता है. इस दौरान वह एएनएम से अश्लील हरकते करने लगा. जिसके बाद शोर-शराबा सुनकर और लोग भी वहां आ गए. इसके बाद ललित यादव धमकी देते हुए और कट्टा लहराते हुए वहां से भाग गया.’  

इसके बाद सुलतानपुर पुलिस ने ललित यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 354, 353, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया. फिलहाल, उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.  

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100’s of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.