
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पत्रकारों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में विधानसभा के मार्शल पत्रकारों को धक्का दे रहे हैं साथ ही कुछ पत्रकारों से साथ मारपीट भी की गई.
इस बीच इंडियन एक्सप्रेस के फोटो जर्नलिस्ट विशाल श्रीवास्तव का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि सपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के मार्शल आए और उन्होंने मीडिया को हटाना शुरू कर दिया. इसी दौरान कुछ मार्शल पत्रकारों के साथ मारपीट करने लगे.
शर्मनाक! यूपी विधानसभा में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ अभद्रता!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2023
लखनऊ विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सपा के विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे "इंडियन एक्सप्रेस" के फोटो जर्नलिस्ट विशाल श्रीवास्तव सहित मीडिया के अन्य साथियों के साथ हुई मारपीट की घटना,घोर निंदनीय है!
हो कार्रवाई। pic.twitter.com/UWNyJXO5rJ
श्रीवास्तव के मुताबिक, “अभी तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विधानसभा में पत्रकारों के साथ मारपीट की गई हो.”
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिसमें मार्शल कैमरामैन से लेकर रिपोर्टर तक सभी को धक्का दे रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार के अलावा एबीपी गंगा के वीरेश पांडेय समेत कई अन्य पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की हुई है. पत्रकारों के साथ इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सपा के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया.
आजादी के बाद इतिहास में पहली बार हुआ है..जब यूपी की विधानसभा के भीतर विपक्ष को ना दिखाया जाए..इसलिए पत्रकारों को पीटा गया..मुक्के मारे गए..धक्के मारे गए..गाल सुजा दिए गए...ये लिंचिंग यूपी की विधानसभा के भीतर हो रही है..ऐसी सरकारी तानाशाही...ऐसा दमन कभी नहीं हुआ. pic.twitter.com/8BAZ9VzQRv
— Pragya Mishra (@PragyaLive) February 20, 2023
बता दें कि कानपुर देहात में हुई घटना के खिलाफ विधानसभा में सपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन को कवर करने के दौरान यह घटना हुई.
यह कोई विज्ञापन नहीं है. कोई विज्ञापन ऐसी रिपोर्ट को फंड नहीं कर सकता, लेकिन आप कर सकते हैं, क्या आप ऐसा करेंगे? विज्ञापनदाताओं के दबाव में न आने वाली आजाद व ठोस पत्रकारिता के लिए अपना योगदान दें. सब्सक्राइब करें.Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.