
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर द्वारा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाने को लेकर बुलंदशहर में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी और ट्विटर इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
बजरंग दल के नेता प्रवीण भाटी की शिकायत पर बुलंदशहर के खुर्जा थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है. खुर्जा थाने के सर्किल ऑफिसर ने कहा, “भाटी ने ट्विटर चलाने के दौरान जब एक लिंक को खोला तो उसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था. यह जानबूझकर ट्विटर के द्वारा देश विरोधी गतिविधि की गई है.
Twitter India MD Manish Maheshwari and India head Amrita Tripathi booked for allegedly showing wrong map of India on its website. FIR was lodged on the complaint of Bajrang Dal leader Praveen Bhati at Khurja PS in Bulandshahar. pic.twitter.com/QUz4svRReC
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 29, 2021
बात दें कि बजरंग दल कार्यकर्ता प्रवीण भाटी के एफआईआर से पहले ही ट्विटर ने अपनी गलती सुधारते हुए उस नक्शे को हटा दिया था.
गौरतलब हैं कि पिछले कुछ समय से भारत सरकार और ट्विटर के बीच तनाव चल रहा है. कुछ समय पहले ही ट्विटर इंडिया के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस ने रेड की थी. वहीं हाल ही में ट्विटर को मिला कानूनी संरक्षण भी सरकार ने खत्म कर दिया है.
Also Read: वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ को मिला जापान का प्रतिष्ठित फुकुओका पुरस्कार
Also Read: खनन माफियाओं के खिलाफ खबर करने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी!
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.