
गिल्ड ने कहा है, “क्योंकि पत्रकार भी कोविड के समय में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना महामारी, चुनाव और रोजाना की खबरों को कवर कर रहे हैं, ताकि लोगों को सूचनाएं पहुंचती रहें. ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सरकार को पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति देनी चाहिए.”
The Editors Guild of India urges the Union Government to declare journalists as frontline workers and be allowed priority vaccination against Coronavirus, along with other frontline workers. #COVID19 #COVID19Vaccine #COVIDEmergency #Media #fronlineworkers pic.twitter.com/up7rjo0Z88
— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) April 15, 2021
गिल्ड ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन से पत्रकारों के अंदर भी कोरोना का भय कम होगा और वह अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभा पाएंगे.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स मानते हुए कोरोना वैक्सीन लगाने की वकालत की थी. दिल्ली सरकार ने इस बाबत एक पत्र भी केंद्र सरकार को लिखा है.
Journalists are reporting from most adverse situations. They shud be treated as frontline workers and shud be allowed vaccination on priority. Delhi govt is writing to centre in this regard
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2021
गौरतलब है कि पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति देने के लिए कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी केंद्र सरकार से मांग की है. पिछले 10 दिनों में भारत में कोरोना के मामले दोगुना हो गए हैं. इसके साथ ही पूरे विश्व में कोरोना के मामलों में भारत में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया. अब भारत विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला देश बन गया है.
Also Read: क्या चुनाव के बाद प्रेस क्लब में कोरोना फैला?
Also Read: योगी के ‘चूतिया’ वाले बयान पर पत्रकारों और दक्षिणपंथी मीडिया संस्थानों का फैक्ट गड़बड़ाया
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.