
एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी के साथ मध्यप्रदेश में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की और धमकी दी. इस इस पूरे वाकये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ज्ञानेंद्र तिवारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं. जब मामला ज्यादा गरमा गया तो कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया. तिवारी के साथ ये पूरा वाकया जबलपुर में हुआ.
ये है पूरा मामला
दरअसल, एबीपी न्यूज के संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी, इन दिनों 'जनता जिंदाबाद' के नाम से एक कार्यक्रम करते हैं. इसमें वो विभिन्न मुद्दों पर जगह-जगह जाकर जाकर जनता की राय लेते हैं. यह कार्यक्रम लाइव रिकॉर्ड होता है. इसी सिलसिले में तिवारी मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे थे. वे यहां कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और लोगों से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का नाम लिया. जिसके बाद वहां मौजूदा भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और उन्हें धमकाते हुए कहा, “आप एंकर होकर ये सब बातचीत नहीं कर सकते. आप मुख्यमंत्री का नाम ऐसे नहीं ले सकते.” इसके बाद तिवारी पूछते हैं कि वो नाम क्यों नहीं सकते और बहसबाजी शुरू हो जाती है. मामला गरमाता देख वहां मौजूद कांग्रेस नेता और अन्य लोग तिवारी के बचाव में आते हैं.
देखें तिवारी के साथ हुई इस बदतमीजी का वायरल वीडियो
He is Gyanendra Tiwari, ABP journalist.
— Dr Nimo Yadav (@niiravmodi) June 29, 2023
Today at his live show, he was heckled by BJP supporters just because he asked a question about CM Shivraj.
He was about to get b*@t*n by BJPians but congress supporters saved his life.
In the second video, Gyanendra took a jibe on… pic.twitter.com/S1uJWJGuhF
एबीपी न्यूज़ पर तिवारी का ये कार्यक्रम कल शाम (29 जून) 6 बजे प्रसारित हुआ था. जिसके बाद देर शाम से ही तिवारी के साथ हुई इस बदतमीजी का वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया और कहा कि पहले तो सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लेने पर ही मीडिया को धमकाया जाता था लेकिन अब एक मुख्यमंत्री का नाम लेने पर आम कार्यकर्ता भी मीडिया को धमकी देने लगे हैं.
#EXCLUSIVE: बागेश्वर धाम सरकार Vs ज्ञानेंद्र तिवारी
— ABP News (@ABPNews) January 20, 2023
रहस्य के हर सवाल का जवाब abp न्यूज पर @vikasbha | @gyanendrat1 #BageshwarDham #DhirendraShastri #BageshwarDhamSarkar pic.twitter.com/abVouugEJw
धीरेंद्र शास्त्री के दरबार से आए थे सुर्खियों में
मालूम हो कि इससे पहले भी ज्ञानेंद्र तिवारी सुर्खियों में रह चुके हैं. वह बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में उनका सच उजागर करने पहुंचे थे और कैमरे पर लाइव बाबा की तारीफ की थी. तब बाबा ने तिवारी के चाचा और भाई का नाम भी बताया था. तब ज्ञानेंद्र तिवारी ने बाबा से पूछा था कि वे पत्रकार के नाते देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं तो वे और क्या करें. जिसके जवाब में धीरेंद्र ने उन्हें एक मंत्र का जाप करने को कहा था.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.