
रविवार के दिन, विधानसभा चुनाव परिणामों की कवरेज के दौरान इंडिया टुडे के राहुल कंवल ने शिवसेना का नाम लेते हुए कहा कि "सेना के गुंडों" ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला को धमकी दी थी और सबसे पहले टीकों की मांग की.
इस बयान के बाद शिवसेना ने राहुल कंवल पर “कूकर में झूठ पकाने” का आरोप लगाते हुए अरुण पुरी को पत्र लिखा है, और कहा है कि यह बयान पूर्णत: झूठा और बदनाम करने वाला है.
Today in the @IndiaToday election coverage, their anchor, @rahulkanwal cooked up a lie to accuse the ShivSena of threatening Adar Poonawalla. This baseless piece of journalism is nothing but an attempt to malign the party. Our letter to India Today Group pic.twitter.com/mlRTqnHAuy
— Shivsena Communication (@ShivsenaComms) May 2, 2021
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता सुभाष देसाई द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा गया है, कंवल ने शिवसेना को अन्य पार्टी के साथ भ्रमित कर दिया. एक पार्टी के अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर वैक्सीन की आपूर्ति करने की धमकी दी थी.
बता दें कि स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने अध्यक्ष राजू शेट्टी ने कथित तौर पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था महाराष्ट्र को वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाए, अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनकी पार्टी पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से अन्य राज्यों में टीके ले जाने वाले वाहनों को रोक देगी.
देर रात पत्रकार राहुल कंवल ने खुद ही अपनी गलती स्वीकार कर ली. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें भ्रम और असुविधा के लिए खेद है.
Yesterday while anchoring I had spoken about a video of a leader threatening Serum Institute. The video was issued by Raju Shetty who is leader of Swabhimani Shektari Sanghatana (SSS) and not a leader of the Shiv Sena (SS). The confusion and inconvenience caused is regretted.
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) May 3, 2021
शिवसेना ने इंडिया टुडे समूह के प्रमुख अरुण पुरी से राहुल कंवल द्वारा टीवी पर माफी मांगने की मांग की है.
सुनिए न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी का रोजाना खबरों का पॉडकास्ट: न्यूज़ पोटली
Also Read: जनता के वो योद्धा जो कोरोना से बचाकर ला रहे हैं ज़िन्दगी
Also Read: अमित शाह का इंटरव्यू करने वाले तीन पत्रकार हुए कोरोना पॉज़िटिव
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.