
कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार तवलीन सिंह से सोनिया गांधी को लेकर लगाए गए आरोपों पर सबूत मांगा है. सबूत न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
कांग्रेस मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा, “तवलीन सिंह या तो सबूत पेश करें, या आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें. बहुत बर्दाश्त कर लिया है, अब यह बकवास नहीं चलेगी.”
खेड़ा से पहले पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने भी ट्वीट कर तवलीन सिंह के बयान पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा, “हम उन्हें (तवलीन) चुनौती देते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने बेतुके और गैर-जिम्मेदाराना आरोप को साबित करें.”
हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि उनके लिए सबूत पेश करने का समय अब शुरू होता है।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 20, 2022
हम उन्हें चुनौती देते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने बेतुके और गैर-जिम्मेदाराना आरोप को साबित करें।
दरअसल यह पूरा वाकया बुधवार का है. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पत्रकार तवलीन सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे उस समय “ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट” का उल्लंघन कर पीएमओ की गुप्त फाइलें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजी गईं.”
उनके इस बयान पर पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने, शो में मौजूद कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती को तुरंत ही इस बयान पर तवलीन सिंह से सबूत मांगने को कहा. साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए तवलीन सिंह को सबूत पेश करने की चुनौती दी.
पी चिदंबरम के ट्वीट पर तवलीन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ”पीएमओ में काम करने वाले लोगों ने सरकारी फाइलों को 10 जनपथ तक ले जाने वाले अधिकारियों के नाम बताए हैं. पूर्व मंत्रियों ने सोनिया गांधी से आदेश लेने की बात स्वीकार की है. तब वास्तव में वे ही प्रधानमंत्री थीं, और अब भी वे ही वास्तव में कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी.”
People who worked in the PMO have named officials who carried government files to 10 Janpath. Former ministers admit taking orders from Sonia Gandhi. She was de facto PM then and will remain de facto Congress President now. https://t.co/lxyG3attgo
— Tavleen Singh (@tavleen_singh) October 20, 2022
इंडिया टुडे पर जिस डिबेट के दौरान तवलीन सिंह ने यह बयान दिया, वह मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में गांधी परिवार की संभावित भूमिका पर थी.
यह एक विज्ञापन नहीं है. कोई विज्ञापन ऐसी रिपोर्ट को फंड नहीं कर सकता, लेकिन आप कर सकते हैं, क्या आप ऐसा करेंगे? विज्ञापनदाताओं के दबाव में न आने वाली आजाद व ठोस पत्रकारिता के लिए अपना योगदान दें. सब्सक्राइब करें.Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.