
इंडिया टुडे के एग्जीक्यूटिव एडिटर दीप हालदर के एक ट्वीट को जिसमें उन्होंने राज्य में चुनावों के बाद रेप और हिंसा की बात कही थी, उसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने फेक न्यूज बताया है.
हालदर ने अपने ट्वीट में कहा था कि बीरभूम जिले में बीजेपी के दो महिला पोल एजेंटों का "गैंगरेप" और कईयों के साथ छेड़छाड़ की गई.
#FakeNewsAlert pic.twitter.com/gSAYkNPGb2
— West Bengal Police (@WBPolice) May 4, 2021
पश्चिम बंगाल पुलिस के ट्वीट के बाद दीप हालदर ने ट्वीट किया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गैंगरेप को लेकर पुष्टि की है. यह खबर झूठी है इसलिए ट्वीट डिलीट कर रहा हूं.
EC-appointed Birbhum district SP Nagendra Tripathi has said reports of gangr@pe in Birbhum are fake. So I am deleting my tweet where I had quoted Bengal BJP's allegation of the r@pe of two party workers.
— Deep Halder (@deepscribble) May 4, 2021
हालधर के इस ट्वीट पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “तुम या कोई अन्य इस तरह की फेक खबरें फैलाने की कोशिश भी मत करना.” इसके साथ ही सांसद ने “हालदर द्वारा हाल ही में प्रकाशित किताब के प्रकाशक और चैनल को भी टैग करते हुए लिखा है आपको इन पर शर्म आनी चाहिए.”
Don’t EVER try this again. You or anyone else. This time caught red-handed. Filthy RUMOR MONGER and Bengal hater. Your publishers @HarperCollinsIN and your employers @indiatoday should be ashamed of you. https://t.co/xmVIevP2jC
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) May 4, 2021
रविवार को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से बंगाल में राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आ रही है. भाजपा ने तृणमूल पर अपने छह लोगों की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं सीपीआईएम और आईएसएफ जैसी अन्य पार्टियों ने भी अपने सदस्यों के खिलाफ हिंसा की बात कही है.
बता दे कि हाल ही में राहुल कंवल के टीवी शो में शिवसेना का नाम ले लेने पर पार्टी ने चैनल को पत्र लिखकर मांफी की मांग की थी. जिसके बाद राहुल कंवल ने ट्वीट पर माफी मांग ली थी.
सुनिए न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी का रोजाना खबरों का पॉडकास्ट: न्यूज़ पोटली
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.