Get all your news in one place.
100’s of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
National
अतुल चौरसिया

एनएल टिप्पणी 85: गोबर की आंच पर पकी आजतक-इंडिया टुडे की भेजाफ्राई पत्रकारिता

देश की अदालतों में मामलों का अंबार लगा हुआ है. उनके पास करने के लिए बहुत से जरूरी काम हैं. वो काम जिनसे देश और समाज का हित जुड़ा हुआ है. लेकिन अदालतों को इतनी अहम चुनौतियों से भटका कर उन्हें ऐसे मामलों में उलझाया जा रहा है कि फलाना ने मेरी खिल्ली उड़ाई है इसलिए आप फलाना को सज़ा दीजिए. यह न सिर्फ देश की अदालतों का कीमती समय बर्बाद करना है बल्कि जनता के पैसे की भी बर्बादी है. यकीन मानिए जो शिकायत लेकर आज तक, इंडिया टुडे वाले अदालत के पास पहुंचे हैं वह शिकायत आमतौर पर बच्चे मम्मी-पापा के पास लेकर जाते हैं.

इंडिया टुडे, आजतक ने मानहानि और कॉपीराइट का दावा एक साथ किया है. चूंकि इन लोगों ने इसे गंभीर मसला बना दिया है इसलिए हमने भी इसका जवाब गंभीरता से देने की कोशिश की है. गोल्ड स्टैंडर्ड ऑफ जर्नलिज्म यानी स्वर्णिम मानकों वाली पत्रकारिता, ऐसा दावा आजतक और इंडिया टुडे का है. ऐसे तमाम वाकए उन्होंने दर्ज किए हैं जब हमने यानी न्यूज़लॉन्ड्री ने उनके इस गोल्ड स्टैंडर्ड की खिल्ली उड़ाई है. सात सौ पन्नों की कानूनी नोटिस में उन्होंने खुद को देश का सबसे लोकप्रिय चैनल, नंबर एक चैनल होने का दावा किया है. और इतने बड़े, इतने लोकप्रिय और देश के नंबर एक मीडिया संस्थान ने अपने अपमान, जलालत और खिल्ली की कीमत लगाई है दो करोड़ सौ रुपए.

आज तक की यह जो शगुन वाली पत्रकारिता है, उसका इस टिप्पणी में हम एक-एक कर मुआयना करेंगे. आजतक के कानूनी नोटिस में एक आरोप खाकसार के ऊपर ये लगाया गया है कि मैंने आज तक की स्टार एंकरा श्वेता सिंह की ये कहते हुए खिल्ली उड़ाई है कि उन्हें ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड का अंतर नहीं पता है. आजतक और इंडिया टुडे वाले हमारे खिलाफ मानहानि या फिर कॉपीराइट के चाहे जितने दावे ठोंक दें लेकिन आज तक का यह इकलौता शो ऐसा है जिसके ऊपर समस्त मानवता के खिलाफ अपराध करने का केस दर्ज होना चाहिए. इसी विषय पर खास केंद्रित हमारी इस बार की टिप्पणी देखिए.

दिवाली के शुभ अवसर पर न्यूज़लॉन्ड्री अपने सब्सक्राइबर्स के लिए लेकर आया है विशेष गिफ्ट हैंपर. इस दिवाली गिफ्ट हैंपर्स के साथ न्यूज़लॉन्ड्री को अपने जश्न में शामिल करें.

दिवाली के इस स्पेशल ऑफर में तीन अलग-अलग गिफ्ट हैंपर्स शामिल हैं. जिन्हें आप यहां क्लिक कर खरीद सकते है.

Also Read: बीएचयू का छात्र डेढ़ साल से लापता, यूपी पुलिस की भूमिका पर संदेह

Also Read: न्यूज़ पोटली 163: अनिल देशमुख की गिरफ्तारी, बाइक बॉट घोटाला और उपचुनाव

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100’s of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.