
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को न्यूज़ चैनल्स और रिपोर्टर्स को धमकी दी कि अगर उनके इस्तीफे की खबर चलाई गई तो वे मानहानि का दावा ठोक देंगे. गौरतलब है कि सूत्रों से इस प्रकार की खबरें आ रही थीं कि वे कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे हैं और इसी क्रम में इस्तीफा सौंपने की धमकी दे रहे हैं. जब न्यूज़ चैनल के संवाददाताओं ने उनसे इस बारे में पूछा तो शिवकुमार भड़क उठे.
उन्होंने कहा, “अगर कोई चैनल यह रिपोर्ट करता है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर दूंगा. पार्टी मेरे लिए मां है, मैंने पार्टी को खड़ा किया है.”
उल्लेखनीय है कि दिल्ली रवाना होने से पहले टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि यह साझा की जाने वाली संपत्ति नहीं है, जैसे भाई-बहन पैतृक संपत्ति साझा करते हैं. यहां सरकार बनाने का सवाल है शेयर नहीं कर सकता.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.