
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली दंगा मामले में देवांगना कलिता, नताशा नरवाल और आसिफ इकबाल तन्हा को जमानत दी है. इन्हें साल 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान यूएपीए की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था.
#Breaking: The Delhi HC grants bail to Devangana Kalita, Natasha Narwal, Asif Iqbal Tanha in the UAPA FIR pertaining to the #DelhiRiots case
— The Leaflet (@TheLeaflet_in) June 15, 2021
हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस एजे भमभानी ने की.
बता दें कि नरवाल और कलिता को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के विरोध में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
Also Read: न्यूज़ पोटली 43: लोजपा में फूट, राममंदिर जमीन घोटाला, एबीपी गंगा के पत्रकार की मौत
Also Read: एबीपी गंगा के पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.