
सामान्य लोगों के मन में गोवा की छवि एक आधुनिक और काफी हद तक विकसित राज्य की है. लेकिन इसी गोवा की राजधानी पणजी से 80 किलोमीटर दूर कानकुन का नड़के गांव, आधुनिक विकास तो दूर मूलभूत व्यवस्थाओं से भी वंचित है.
गांव में कोई एक दो नहीं, सामान्य जीवन के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं या तो नदारद हैं, या केवल नाम लेने भर के लिए हैं. नड़के गांव में बिजली गोवा की आजादी के बाद से 2013 में पहुंची. यहां सड़कें केवल नाम भर के लिए हैं और जरा सा भी इंटरनेट छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है. बच्चों को बहुत दूर पहाड़ पर चढ़कर अपना पाठ्यक्रम डाउनलोड करना पड़ता है, उसके बाद वे घर वापस आकर पढ़ पाते हैं.
देखिए नड़के गांव से न्यूजलॉन्ड्री की यह रिपोर्ट.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.