
देश के सबसे बड़े अखबारों में से एक दैनिक भास्कर के चार अलग-अलग प्रदेश के एडिशन में एक ही खबर सिर्फ डॉक्टर्स के चेहरे बदलकर चलाई अलग.
दैनिक भास्कर के रतलाम, कोटा, जयपुर और चंडीगढ़ संस्करण में कोविड के रोकथाम को लेकर एक खबर प्रकाशित हुई. “जन संकल्प से हारेगा कोरोना” नाम के इस खास कैटेगरी में कैसे खुद को स्वस्थ रखें, इसको लेकर जानकारी दी गई है.
हौरानी की बात यह हैं कि चारों अलग-अलग संस्करण में इस खबर की हेडलाइन, सब हेडलाइन, सवाल-जवाब और पूरी खबर एक सी है. फर्क के नाम पर हर संस्करण में डॉक्टर्स की फोटो अलग छाप दी गई है.
वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने सभी संस्करणों में छपी इस खबर की फोटो को ट्वीट पर शेयर करते हुए दैनिक भास्कर से सवाल पूछा है. जिसके बाद अन्य लोगों ने भी इस खबर की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़ा किया है.
COVID copy: Same paper, same headlines, same sub-headings, same text, same language, same questions, same answers. But doctors projected are different in different editions. Whose quotes they really were, @DainikBhaskar ?
— Om Thanvi (@omthanvi) May 3, 2021
(Courtesy: @rajendrabora) pic.twitter.com/ohrBVhYQCU
गौरतलब हैं कि अखबार हर दिन कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिए विशेषज्ञों से बातचीत प्रकाशित करता हैं जिसके तहत ही यह बातचीत में प्रकाशित की गई है. लेकिन जिस खबर की बात हो रही है उसमें 8 अलगअलग डॉक्टरों के बयान एक समान हैं.
सुनिए न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी का रोजाना खबरों का पॉडकास्ट: न्यूज़ पोटली
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.