
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एनडीटीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर कमाल खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
एनबीटी की खबर के मुताबिक, कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उनके निधन पर कई वरिष्ठ पत्रकारों, नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने ट्वीट कर शोक जताया है. एनडीटीवी ने ट्वीट करते हुए कमाल खान के निधन पर श्रद्धांजली दी है.
We are all devastated by the loss of Kamal Khan, an NDTV veteran and one of the country’s best journalists. pic.twitter.com/NZSS2bQOR5
— NDTV (@ndtv) January 14, 2022
कमाल खान ने शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर एक वीडियो रिपोर्ट की थी. उनके निधन के बाद इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट यति नरसिहांनंद को लेकर किया है.
चुनाव में नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भागमभाग के क्या हैं मायने? बता रहे हैं कमाल खान... pic.twitter.com/D4kyIuis3K
— NDTV India (@ndtvindia) January 13, 2022
भारत समाचार के मुख्य संपादक ब्रजेश मिश्रा लिखते हैं, “मशहूर पत्रकार कमाल खान जी का निधन बेहद कष्टप्रद है. पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है उनका न रहना. देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे. सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फील्ड रिपोर्टिंग कभी नहीं छोड़ी. खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था. अलविदा.”
मशहूर पत्रकार कमाल खान जी का निधन बेहद कष्टप्रद है। पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है उनका ना रहना। देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फील्ड रिपोर्टिंग कभी नही छोड़ी। खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था। अलविदा। pic.twitter.com/jAN8O80KsE
— Brajesh Misra (@brajeshlive) January 14, 2022
समाजवादी पार्टी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है.
अत्यंत दुखद!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 14, 2022
एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति।
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/vsqms7gcJb
उन्होंने कई बेहतरीन रिपोर्ट्स की हैं. उनकी कुछ अच्छी रिपोर्ट्स में से एक अयोध्या को लेकर की कई रिपोर्ट भी है. “अयोध्या: मर्म कोई नहीं जाना”
Also Read: केशव प्रसाद मौर्य ने बीच में ही छोड़ा बीबीसी का इंटरव्यू, पत्रकार को कहा एजेंट
Also Read: दिल्ली में भड़काऊ भाषण: नफरती नेता, पत्रकार और पुलिस का गठजोड़?
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.