Get all your news in one place.
100’s of premium titles.
One app.
Start reading
Newslaundry
Newslaundry
National
न्यूज़लॉन्ड्री टीम

'बार्क के कामकाज में विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गई'- आईटीवी नेटवर्क ने खुद को बार्क रेटिंग से किया बाहर

एक्सचेंज फ़ॉर मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज़ एक्स और इंडिया न्यूज़ जैसे समाचार चैनलों के मालिक आईटीवी नेटवर्क ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की टीवी के दर्शकों की मापन प्रणाली से खुद को "तत्काल प्रभाव" से बाहर कर लिया है.

एक बयान में नेटवर्क ने कहा कि उसने "रेटिंग्स की विश्वसनीयता के बारे में चिंताएं जताईं थीं, लेकिन आज तक हमारी किसी भी चिंता का समाधान नहीं किया गया."

आईटीवी नेटवर्क की तरफ से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, '‘हम बार-बार बार्क के द्वारा इस्तेमाल की जा रही मनमानी और एकतरफा तंत्र पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. बार्क के कामकाज में विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गई है और कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ हम भी बार्क से जुड़े रहने के लिए मजबूर रहे हैं, क्योंकि यह एकमात्र टीवी रेटिंग एजेंसी है और प्रमुख स्थान रखती है. बार्क की अस्पष्ट कार्रवाइयों से हमारे नेटवर्कों को बहुत नुकसान पहुंचा है."

इस साल की शुरुआत में ज़ी मीडिया और एनडीटीवी भी बार्क की रेटिंग्स से बाहर हो गए थे.

सालों से कई टीवी चैनलों, खासकर समाचार प्रसारकों ने बार्क की रेटिंग प्रणाली में गलतियों के बारे में शिकायत की है. समाचार चैनल लंबे वक्त से इन रेटिंग्स का इस्तेमाल आक्रामक रूप से अपने दर्शकों की संख्या बताने के लिए करते रहे हैं.

बता दें कि आईटीवी नेटवर्क प्रिंट प्रकाशनों और वेबसाइटों के अलावा आठ समाचार चैनलों और चार गैर-समाचार व मनोरंजन चैनलों का मालिक है. यह भारत में सबसे तेजी से विस्तार करने वाले मीडिया संस्थानों में से एक है. इस संस्थान के स्वामित्व के बारे में पढ़ने के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें.

क्या मीडिया सत्ता या कॉर्पोरेट हितों के बजाय जनता के हित में काम कर सकता है? बिल्कुल कर सकता है, लेकिन तभी जब वह धन के लिए सत्ता या कॉरपोरेट स्रोतों के बजाय जनता पर निर्भर हो. इसका अर्थ है कि आपको खड़े होना पड़ेगा और खबरों को आज़ाद रखने के लिए थोड़ा खर्च करना होगा. सब्सक्राइब करें.

Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.

Sign up to read this article
Read news from 100’s of titles, curated specifically for you.
Already a member? Sign in here
Related Stories
Top stories on inkl right now
One subscription that gives you access to news from hundreds of sites
Already a member? Sign in here
Our Picks
Fourteen days free
Download the app
One app. One membership.
100+ trusted global sources.