
एबीपी गंगा के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पत्रकार ने 12 तारीख को ही जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी जान को खतरा है.
एबीपी गंगा के प्रतापगढ़ जिले के संवाददाता सुलभ की लाश अर्धनग्न घायल अवस्था में कटरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास मिली.
अपडेट: साथी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव में एक दिन पहले (12 जून) ही एडीजी जोन प्रयागराज को जान माल की सुरक्षा के संबंध में दी थी एप्लीकेशन,दूसरे दिन (13 जून) संदिग्ध हालात में मिली लाश
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 13, 2021
उत्तर प्रदेश में "अपराध गढ़" के नाम से विख्यात प्रतापगढ़ में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं! https://t.co/yurw3HY1PG pic.twitter.com/LR7cA1djLG
इस घटना पर पूर्वी प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह सड़क दुर्घटना में रात 10 और 11 बजे के करीब घायल हो गए थे. उसके बाद एंबुलेस से अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के कटरा चौराहे के पास एबीपी न्यूज के पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई वीडियो बाइट।@uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld @akashtomarips pic.twitter.com/oTGyZdok0i
— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) June 13, 2021
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने 12 जून को ही पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि जब से उन्होंने नकली शराब वाली खबर की है, तब से शराब माफिया उस खबर से नाराज हैं.
सुलभ ने कहा था कि जब भी वह घर से निकलते हैं तब उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे कोई उनका पीछा कर रहा है. इसलिए पूरे मामले की पुलिस जांच करे और परिवार के जान माल की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करे.
Also Read: विनोद दुआ मामले में आदेश के बाद भी, पत्रकार क्यों सुरक्षित नहीं है?
Also Read: राजस्थान: क्या पत्रकार आशीष शर्मा की मौत का ज़िम्मेदार अस्पताल है?
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.