
भारत में स्थित रूसी दूतावास ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर हो रही मीडिया कवरेज पर भारतीय मीडिया को एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया लोगों को सही और सटीक जानकारी दें.
With regard to the crisis in Ukraine, the Indian media is requested to be accurate so that Indian public receives objective information pic.twitter.com/Bh1GuJ8GG2
— Russia in India (@RusEmbIndia) February 28, 2022
रूसी दूतावास ने अलग-अलग ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, रूस ने यूक्रेन में युद्ध नहीं छेड़ा है बल्कि एक विशेष सैन्य अभियान चलाया है. जिसका लक्ष्य डोनबास इलाके में जारी युद्ध को खत्म करना है.
एक अन्य ट्वीट में दूतावास ने मीडिया रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए लिखा, “रूस हमेशा से संवाद के लिए तैयार रहा है. यूक्रेन में परमाणु ठिकाने सुरक्षित हैं. इसकी पुष्टि आईएईए ने भी की है. इसके उलट कोई भी जानकारी पक्षपाती और भ्रामक है.”
▫️Russia repeatedly initiated and indicated its readiness for dialogue and negotiations
— Russia in India (@RusEmbIndia) February 28, 2022
▫️Nuclear sites in Ukraine are safe and secured as confirmed by the IAEA
Any information to the contrary is biased and misleading. https://t.co/EM4kW6oAgy
बता दें कि 24 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिका के नेतृत्व में नाटो देशों और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसके अलावा कई देशों ने रूस के सरकारी चैनल रूस टाइम्स (आरटी) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया.
न सिर्फ चैनल पर प्रतिबंध लगाया गया बल्कि सोशल मीडिया कंपनियों जैसे- फेसबुक, ट्वीटर और गूगल ने भी आरटी पर विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सोशल मीडिया कंपनियों ने आरटी के अलावा चार अन्य रूसी सरकारी प्रसारणकर्ताओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.