
सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से कल तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. जिसपर शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी.
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. कोर्ट ने कहा, हमें दो वकीलो ने मामले की सुनवाई के लिए पत्र लिखा था. हमने रजिस्ट्री को पीआईएल के तौर पर दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इसे स्वंत संज्ञान के रूप में दर्ज कर लिया. हालांकि इससे केस की सुनवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता.
CJI: This was a letter written by 2 advocates. We directed Registry to list it as PIL, they listed it as suo moto case. However, it doesn’t matter. There was some confusion. Call these two advocates.
— Live Law (@LiveLawIndia) October 7, 2021
#LakhimpurKheriViolence #SupremeCourt
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश सीनियर वकील गरिमा प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हम जल्द ही रिपोर्ट पेश करेंगे.
Sr Adv Garima Prashad for UP: Its an unfortunate incident
— Live Law (@LiveLawIndia) October 7, 2021
CJI: We also feel that way. 8 people lost their lives.
Prashad: The entire incident will be properly looked into. Investigation is proceeding. We will file a report. FIR is there.
#LakhimpurKheriViolence #SupremeCourt
इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमारे पास सही से जांच नहीं होने को लेकर शिकायतें आई हैं. जिस पर यूपी सरकार की वकील ने कहा, जांच कमीशन बन गया है. हम स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकते है.
इस पर कोर्ट ने पूछा, क्या कल तक रिपोर्ट दाखिल हो सकती है? जिस पर जवाब देते हुए सीनियर वकील ने कहा, हम आज ही रिपोर्ट जमा करने की कोशिश करेंगे.
CJI: You will give a status report tomorrow?
— Live Law (@LiveLawIndia) October 7, 2021
Prashad: will try to file it today
CJI: Get instructions, we will list tomorrow. Also find out what happened to PILs before the High Court. #LakhimpurKheriViolence #SupremeCourt
इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, इस पीटिशन में बताया गया है कि एक पत्रकार और किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई है. हम जानना चाहते हैं कि कौन आरोपी हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इसे अपनी स्टेटस रिपोर्ट में जोड़ दें.
Justice Surya Kant: Its in the petition that 8 persons, farmers & journalists have been killed. We need to know who are accused against whom FIR has been filed & if they have been arrested. Add that in your status report. #LakhimpurKheriViolence #SupremeCourt
— Live Law (@LiveLawIndia) October 7, 2021
इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को मारे गए किसान लवप्रीत सिंह की मां को उचित इलाज देने का भी निर्देश दिया है.
Also Read: आर्यन खान बनाम लखीमपुर खीरी: खबरों में क्या रहा?
Also Read: लखीमपुर खीरी: मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार पर एफआईआर बदलने का दबाव!
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.