
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हिंसा के बाद, अब एक बार फिर से राज्य में चुनाव के दौरान हिंसा हुई. राज्य के 20 जिलों में 108 नगर निकायों के लिए हो रहे चुनावों में बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाय चुनावों में अलग-अलग मीडिया ग्रुप के नौ पत्रकारों के साथ मारपीट की गई है. टीवी 9 बांग्ला के कैमरामैन के साथ मारपीट की गई. टीवी 9 की खबर के मुताबिक जब चैनल के कैमरामैन ने तस्वीर लेने की कोशिश की, तो उनका कैमरा तोड़ दिया गया.
At least nine journalists of different media houses were beaten up, thrashed and admitted to hospitals while covering irregularities in the civic polls in West Bengal, cameras were broken, mics were snatched and thrown into drain pic.twitter.com/cXsfrFOSuv
— Soumyajit Majumder (@SoumyajitWrites) February 27, 2022
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी दमदम इलाके में चार टीवी चैनलों के पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. मारपीट उस समय की गई, जब वे अनियमितताओं और जारी हिंसा को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे थे.
निकाय चुनावों में हिंसा को लेकर भाजपा ने ‘लोकतंत्र का मजाक’ करार देते हुए सोमवार को राज्य में बंद का ऐलान किया है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से नकार दिया है.
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.