
अफगानिस्तान में तालिबान युद्ध को कवर कर रहे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के चीफ फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना और ताबिलान के बीच हुए संघर्ष के दौरान उनकी मौत हुई.
रॉयटर्स ने अपने पत्रकार की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा, रॉयटर्स के पत्रकार दानिश सिद्दीकी की शुक्रवार को अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच झड़प को कवर करते हुए मौत हो गई.
Reuters journalist killed covering clash between Afghan forces, Taliban https://t.co/Hf9OLMMGWg pic.twitter.com/yspmWnNPMc
— Reuters (@Reuters) July 16, 2021
अफगान सेना के अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अफगान विशेष बल स्पिन बोल्डक के मुख्य बाजार क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने के लिए लड़ रहे थे, जब सिद्दीकी और एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी तालिबान गोलीबारी में मारे गए.
रॉयटर्स के प्रेसीडेंट माइकल फ्रिडेनबर्ग और ए़डिटर इन चीफ एलेसेंड्रा गैलोनी ने जारी एक बयान में कहा कि, “हम इस मामले पर अधिकारियों के साथ काम करते हुए और अधिक जानकारी जुटा रहे है.”
भारत में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत फ़रीद मामुन्दजई ने भी दानिश की मौत की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कल रात कंधार में अपने दोस्त दानिश सिद्दिक़ी के मारे जाने की दुखद ख़बर से आहत हूं. पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार अफ़ग़ान सुरक्षाबलों के साथ थे. मैं उनसे दो हफ़्ते पहले मिला था, जब वे काबुल जा रहे थे. उनके परिवार और रॉयटर्स के लिए मेरी संवेदनाएं."
Deeply disturbed by the sad news of the killing of a friend, Danish Seddiqi in Kandahar last night. The Indian Journalist & winner of Pulitzer Prize was embedded with Afghan security forces. I met him 2 weeks ago before his departure to Kabul. Condolences to his family & Reuters. pic.twitter.com/sGlsKHHein
— Farid Mamundzay फरीद मामुन्दजई فرید ماموندزی (@FMamundzay) July 16, 2021
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी दानिश सिद्दीकी की मौत पर दुख जताया और कहा कि सच्ची पत्रकारिता के लिए साहस की आवश्यकता होती है और दानिश की कार्यशैली इसका प्रमाण है.
The Press Club of India is shocked at the passing of @Reuters’ @PulitzerPrizes winning photojournalist @dansiddiqui at Kandahar where he fell to the bullets of the Taliban
— Press Club of India (@PCITweets) July 16, 2021
True journalism needs courage and Danish’s body of work is a testament to that
We are at a loss of words https://t.co/UuSr8q6i2Q
बता दें कि दानिश सिद्दीकी ने 13 जुलाई को ही अफगानिस्तान में अफगान सेना और तालिबान के साथ हो रहे संघर्ष को लेकर कई ट्वीट किए थे.
THREAD.
— Danish Siddiqui (@dansiddiqui) July 13, 2021
Afghan Special Forces, the elite fighters are on various frontlines across the country. I tagged along with these young men for some missions. Here is what happened in Kandahar today while they were on a rescue mission after spending the whole night on a combat mission. pic.twitter.com/HMTbOOtDqN
इसमें से एक ट्वीट में दिख रहा हैं कि सेना की जिस गाड़ी में दानिश बैठे हैं उसपर हमला किया गया है.
The Humvee in which I was travelling with other special forces was also targeted by at least 3 RPG rounds and other weapons. I was lucky to be safe and capture the visual of one of the rockets hitting the armour plate overhead. pic.twitter.com/wipJmmtupp
— Danish Siddiqui (@dansiddiqui) July 13, 2021
दानिश ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई की थी. साल 2020 में हुए दिल्ली दंगें और कोरोना के दौरान उनकी खींची गई तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं.
उन्हें साल 2018 में रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर फीचर फोटोग्रॉफी के लिए पुलित्जर अवार्ड दिया गया था.
“A photo should draw people and tell them the whole story without being loud"
— Reuters Institute (@risj_oxford) July 16, 2021
The best tribute to @Reuters photojournalist @dansiddiqui: remembering the quality and the impact of his work https://t.co/0IyyenhYOK
Also Read: 'पक्ष'कारिता: हिंदी के जर्जर मकान में घुटते स्टैन स्वामी और यूसुफ़ खान
Also Read: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने ‘मीडिया को नियंत्रित’ करने का किया वादा
Newslaundry is a reader-supported, ad-free, independent news outlet based out of New Delhi. Support their journalism, here.